Skip to main content

आपसी रंजिश के चलते बीच चौराहे युवक की हत्या

मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में शुक्रवार की रात बीच चौराहे पर बदमाशों ने 23 वर्षीय प्रतीक उर्फ लक्की राजपूत की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 8 बजे दुर्गा चौक पर हुई। आपसी रंजिश के चलते 2 युवकों ने घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों का पहले लक्की के साथ विवाद हुआ। विवाद गहराने के बाद बदमाशों ने लक्की पर लाठी व डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उस पर चाकू से हमला करके फरार हो गए। घटना में घायल लक्की की उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि पैसों को लेकर दोनों पक्षों में कुछ विवाद था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The murder of a crossroads youth due to mutual envy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ra7lyF
via

Comments