रविवार को दंतेवाड़ा में उत्साह व उमंग का माहौल रहा। सुबह होते ही कोई सड़क पर तो कोई घर के बाहर ही दौड़ लगाकर वर्चुअल मैराथन में उपस्थिति दर्ज कराई। अफसरों के साथ उनकी पत्नियों से लेकर मासूम बच्चे तक इस वर्चुअल मैराथन में दौड़ लगाने से पीछे नहीं रहे।
ये तस्वीर 5 साल की अनायशा सोनी की है। अनायशा अपने कलेक्टर पिता दीपक सोनी के साथ घर पर ही दौड़ लगाने लगी। दरअसल रविवार की सुबह कलेक्टर दीपक सोनी ने जब अपने ही घर में दौड़ लगाई तो पिता को देख 5 साल की नन्हीं अनायशा सोनी भी पीछे नहीं रही। वह भी पिता के साथ पूरे उत्साह व उमंग के साथ दौड़ने लगी व वर्चुअल मैराथन की सहभागी बन गई। अनायशा का उत्साह ऐसा रहा कि इस दौड़ में अपने पिता को भी पीछे छोड़ खुद आगे निकल गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37fdcuU
via
Comments
Post a Comment