Skip to main content

प्रदेश में फिर बादल छाने से रात ठंडी होने के बजाय कुछ गर्म रही, कई हिस्सों में बूंदाबांदी, आज से बढ़ेगी ठंड

राजधानी में बुधवार की रात ठंडी होने के बजाय थोड़ी गर्म हो गई, क्योंकि प्रदेश में फिर नमी आ गई। इसके असर से रायपुर में रात का तापमान करीब 1 डिग्री बढ़ गया। कोरबा में 2 और पाली में एक सेमी बारिश हुई, जबकि कई जगह बूंदाबांदी हुई। बादलों से दिन के तापमान में जरूर कमी आई। लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार उत्तर-पूर्व की हवा के साथ नमी भी आई, इसलिए उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगह बारिश हुई।
शुक्रवार को शाम तक आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा, तब ठंड बढ़ेगी। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो बुधवार की तुलना में दो डिग्री कम था। यह सामान्य है। वहीं रात का तापमान 0.7 डिग्री बढ़ गया। हालांकि गुरुवार को शाम तक बादल छंट गए, इसलिए हल्की ठंड लगी। शुक्रवार को आसमान साफ हो जाएगा। और उत्तर से भी हवा आने लगेगी, इसलिए राजधानी समेत पूरे प्रदेश में रात ठंडी बढ़ेगी। 21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की कमी आएगी।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 28 19.5
बिलासपुर 26.4 18
पेंड्रारोड 23.2 15
अंबिकापुर 21 13.6
जगदलपुर 30.1 17.2

​​​​​​​

सरगुजा ठंडा पर उतना नहीं
गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 13.6 डिग्री रहा। हालांकि यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। पेंड्रारोड का तापमान 15 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। यानी उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान गिरा है लेकिन उतनी ठंड नहीं है, जितनी होनी चाहिए।
खाड़ी में बने दो महाचक्रवात व दूसरे सिस्टम के कारण इस बार ठंड नहीं पड़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। हो सकता है कि जनवरी में भी ठंड पड़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर जगदलपुर शहर से 12 किलाेमीटर दूर डिमरापाल की है, जहां गुरुवार सुबह से घना काेहरा छाया रहा। यहां अच्छी ठंड भी पड़ रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3almDuB
via

Comments