कोरोना के बाद नक्सल संगठन में भी जांच को लेकर सतर्कता बरती जा रही थी। खौफ इतना कि कैंपों में नक्सलियों के शरीर का तापमान भी मापा जाता है, कोरोना की जांच होती है। भास्कर ने इसका खुलासा पहले ही कर दिया था। लेकिन अब जब गुरुवार को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर तिमेनार-इंड्रीपाल के जंगल में सुरक्षा बलों ने घुसकर नक्सल कैम्प ध्वस्त किया तो यहां से भारी मात्रा में सामान बरामद हुए। जिसमें पहली बार इंफ्रारेड थर्मामीटर भी बरामद हुआ। जिसे देख जवान चौंक गए।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर तिमेनार के जंगल में नक्सलियों का डेरा है। दंतेवाड़ा व बीजापुर से जवानों की टीम बुधवार को जंगल में घुसी। गुरुवार को नक्सल कैंप तक पहुंची, लेकिन जवानों को आते देख नक्सली भाग खड़े हो गए। जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। यह नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप बताया जा रहा है। जहां नक्सलियों के बड़े कैडर रुके हुए थे।
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि दो जिलों के जवानों ने नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त किया है। यहां से इंफ्रारेड थर्मामीटर भी बरामद हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है नक्सली कोरोना से भयभीत हैं, अपने कैंपों में जांच करते हैं। लेकिन रैलियां व मीटिंग कर ग्रामीणों की जान को खतरे में डालकर दोहरी रणनीति रच रहे हैं। जंगल व पहाड़ियां होने का फायदा नक्सलियों को मिल गया और भाग गए।
ये सामान हुए बरामद
माओवादियों के डेरे की सर्चिंग के दौरान कैंप से टिफिन बम, पाइप बम, वायर, नक्सली वर्दी, दवाइयां, नक्सली साहित्य, बैनर, पोस्टर, पिट्ठू, प्रशिक्षण सामान, बर्तन और अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई व मौके पर माओवादियों के डेरे को ध्वस्त किया गया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p3l5tj
via
Comments
Post a Comment