Skip to main content

स्थानांतरण के बाद भी नहीं दे रहे चार्ज, एसडीएम ने भेजा नोटिस

कलेक्टर ने जिले के तीन ब्लॉक के पटवारियों का तबादला किया है। राजनांदगांव ब्लॉक अंतर्गत की अधिकतर पटवारियों को अभी तक रिलीव नहीं किया गया। अन्य पटवारियों को संबंधित हल्का में भेजा गया है। पुराने पटवारी जो हल्के में डटे हुए हैं जो नए पटवारियों को अपना बस्ता नहीं दे पा रहे हैं। कई ऐसे पटवारी हैं जो अपने पुराने हल्के में ही रहने के लिए जुगत जमा रहे हैं, जबकि कलेक्टर ने 11 नवंबर को पटवारियों को स्थानांतरित किया है।

कलेक्टर के आदेश के बाद भी एसडीएम ने अभी भी रिलीफ नहीं किया है। जिसके चलते किसानों को परेशानी हो रही है। आए दिन किसान अपने कामकाज को लेकर पटवारियों से मिलने के लिए जाते हैं लेकिन संबंधित पटवारी अपने हलके में नहीं बैठते। जबकि यह समय किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। किसान अपने धान को बेचने के लिए सोसायटी में ले जाते हैं। हर पल किसानों को पटवारियों की आवश्यकता होती है लेकिन समय में पटवारी अपने हल्के पर उपस्थित नहीं रहते।

नए पदस्थ होने वाले पटवारियों को तुरंत ही उनके हल्के में चार्ज दिया जाए। कलेक्टर टीके वर्मा ने कहा कि आदेश में एसडीएम को रिलीव के लिए कहा गया है एसडीएम ही बता पाएंगे। वहीं एसडीएम मुकेश रावटे ने कहा कि जो पटवारी चार्ज नहीं दिए हैं उन्हें नोटिस भेजा गया है, दो दिन के अंदर ही रिलीफ किया जाएगा। नए पटवारियों को पदभार दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36M5b0k
via

Comments