केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा पूरे देश में किए जा रहे आंदोलन में बीजापुर के लोग भी किसानों के साथ खड़े रहे और व्यापारियों ने बाजार बंद कर भारत बंद का समर्थन किया है। वहीं किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए सुबह से ही कांग्रेसी बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में विधायक आवास से किसानों द्वारा कराए जा रहे बंद को सफल बनाने नगर में व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील करते नजर आए।
किसान संगठनों ने दुकानें और बाजार बंद करने की अपील की। इसका खासा असर बीजापुर में दिखाई दिया। यहां दुकानें, बाजार बंद रहे। इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, पार्षद प्रवीण डोंगरे, लक्ष्मण कडती, वेणुगोपाल राव, एजाज खान, सन्नी, बाबूलाल राठी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39XEvLR
via
Comments
Post a Comment