भाजपा मंडल स्तरीय तपकरा एवं पण्डरीपानी में दो दिवसीय प्रशिक्षण पमशाला में बुधवार को हुआ। तपकरा मंडल एवं पण्डरीपानी के कुल 280 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
सांसद ने भाजपा के इतिहास एवं विकास के बारे में विस्तर पूर्वक बताया। उन्होंने कहा ही इतने कम समय में केन्द्र शासन ने बडे़-बडे़ बिल लाकर पारित किया। कृषि बिल भी कृषकों के लिए फायदेमंद है। इसी को विपक्ष मुद्दा बना रही है और कुछ किसानों को बरगला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने और केन्द्र शासन के योजनाओं को गावों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करने के लिए कहा। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन संरचना में कार्यकर्ता की भूमिका को बताया। सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर कार्य करने के लिए आह्वान किया। जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने केन्द्र शासन के कार्यों को बताया और विपक्ष के लोगों द्वारा किसानों को गुमराह करने की बात कही। कार्यक्रम में तपकरा मण्डल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, पण्डरीपानी मण्डल अध्यक्ष देवशरण साय, डाॅ.विनय शर्मा, विवेकानंद झा, कैलाश गुप्ता, डाॅ.अजय शर्मा, भरत साय, नटवर मुदडां सहित सैकडों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34kbLJQ
via
Comments
Post a Comment