Skip to main content

धान बेचने भी नहीं पहुंचे किसान, व्यापारियों ने बंद को दिया समर्थन, कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

किसानों के भारत बंद का असर कोंडागांव में व्यापक रूप से देखने को मिला। शहर के चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहे तो गांवों से भी किसान धान लेकर खरीदी केंद्र भी नहीं पहुंचे। कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में बस स्टैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और तीनों कृषि कानून काे वापस लेने की मांग उठाई। भारत बंद का व्यापारियों का समर्थन मिला।
मनीष श्रीवास्तव ने कहा केंद्र में बनाए कृषि कानून को जब देश के किसान नहीं चाहते तो केंद्र सरकार उन पर जबरन ये कानून क्यों थोप रही है। किसान का भला चाहते हैं तो ये कानून वापस ले। किसान अपना भला-बुरा खुद समझते हैं। श्रीवास्तव ने कहा पूरे देश के किसानों की अनदेखी कर केंद्र सरकार ये कानून सिर्फ देश के चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लागू कर रही है। ये किसान हैं, फसल ही नहीं सरकारों को भी बोना और काटना जानते हैं। मोदी ने देश नहीं बिकने दूंगा कहा था पूरे देश को लगातार बेच रहे हैं। मात्र कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए रेलवे, एयरपोर्ट, बीएसएनएल, प्लेटफार्म, स्टील प्लांट सब बिक रहा है तो फिर देश के प्रधान चौकीदारी किसकी करेंगे।

बंद को व्यापारियों का मिला समर्थन, किसानों के साथ निकले कांग्रेसी
घटलोहंगा| कृषि बिल के विरोध में भारत बंद का समर्थन करते हुए सुबह से ही नगर के विभिन्न प्रतिष्ठान कांग्रेस नेताओं के आग्रह करने पर तुरंत बंद कर दिया व आश्वस्त भी किया कि हम व्यापारी भी किसानों के साथ हैं। किसान संगठन के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह 7:30 से शाम 5 बजे तक बंद को सफल बनाने डटे रहे, जिसमें सभी का समर्थन प्राप्त हुआ। इस बंद को सफल बनाने में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फतेहसिंह परिहार, कार्यकारी अध्यक्ष गणेशराम बघेल, प्रेम शंकर शुक्ला, शोभाराम मार्कण्डेय, सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा, भृगु तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, तुलसी राम ठाकुर, अंकित पारख, हुसैन खान, चम्पा ठाकुर, रियाज खान, बैधनाथ मौर्य, लखेश्वर कश्यप आदि जुटे रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers did not even sell paddy, traders supported the bandh, Congress burnt PM's effigy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39PMXwJ
via

Comments