कोरोना से गंभीर मरीजों की अस्पताल पहुंचने के बाद मुश्किल से जान बच रही है। ऐसे ही एक मामले में जशपुर जिले से लाए गए एक व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज पहुंचने के कुछ घंटों बाद मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जशपुर जिले के फरसाबहार निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होने पर मंगलवार को जशपुर से लाकर अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे पहले आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसकी कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे दूसरे दिन कोविड यूनिट के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। यहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। इससे अस्पताल में कोरोना से मौतों की संख्या 80 पहुंच गई है। यह कुल भर्ती मरीजों की तुलना में 5.61 प्रतिशत है।
अस्पताल से एक डिस्चार्ज और 15 नए मरीज भर्ती
स्वस्थ होने पर अस्पताल से गुरुवार को 1 व्यक्ति को घर भेजा गया। कोरोना संक्रमित होने से इसे सप्ताहभर पहले भर्ती किया गया था। इधर गुरुवार को 15 नए मरीज भी भर्ती किए गए। नए मरीज अलग अलग जगह के हैं।
आईसीयू में सभी बेड फुल
अस्पताल में अब गम्भीर मरीज ही ज्यादातर पहुंच रहे हैं। इससे आईसीयू में बेड की कई बार कमी हो जा रही है। गुरुवार को 15 नए मरीज भर्ती होने से यहां आईसीयू के सभी बेड भर गए हैं। आईसीयू में 15 बेड है। हालांकि की मरीजों की जरूरत को देखते हुए यहां के जनरल व आइसोलेशन वार्ड को ऑक्सीजन पाइप लाइन से जोड़ दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rlsKVM
via
Comments
Post a Comment