Skip to main content

आधी रात दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी पर कर ले गए बदमाश

मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ में स्थित नाग मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इधर आधी रात मंदिर में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सीसीटीवी कैमरे में कैद पूरी घटना की फुटेज मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस को सौंप दी है। घटना गुरुवार-शुक्रवार रात करीब ढाई बजे की है। चोर बड़ी चालाकी से नाग मंदिर के भीतर प्रवेश करता हुआ दिख रहा है।

पहले उसने मंदिर के गेट का ताला तोड़ा और दान पेटी का ताला तोड़ने के लिए दो लोहे के रॉड का उपयोग किया है। दान पेटी के दोनों ताले तोड़ने के बाद नगदी रकम को एक कपड़े में लपेटकर आराम से निकल गया। सीसीटीवी में चोर की पूरी हरकत को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह पहले से मंदिर परिसर से परिचित था। उसने काले रंग का जैकेट पहना व सिर में गमछा बांधा हुआ है। करीब 8 मिनट नाग मंदिर के भीतर वारदात को अंजाम देने के बाद चोर निकल गया।

कैमरे में चोर की तस्वीर साफ नहीं दिख रही है। लेकिन कपड़े व हुलिया के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। इधर प्रदेश के सबसे बड़े मंदिर में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मंदिर परिसर में चौकीदार होने के बावजूद सीढ़ियों में पेट्रोलिंग नहीं हो रही है। इसी का फायदा उठाकर चोर ने चोरी की घटना को बड़ी आसानी से अंजाम दे दिया। वहीं ऊपर मंदिर में पुलिस जवानों की ड्यूटी होने के बाद भी चोरी की घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के मंत्री नवनीत तिवारी ने बताया कि नाग मंदिर में चोरी की वारदात की पूरी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी गई है। कोरोनाकाल में दर्शनार्थियों की संख्या काफी कम है, इसलिए ज्यादा नगदी दान पेटी में एकत्रित नहीं थी। टीआई अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पतासाजी की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डोंगरगढ़. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई नाग मंदिर में चोरी की वारदात।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oskcu5
via

Comments