Skip to main content

रोजगार सहायक बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे

ग्राम पंचायतों में काम करने वाले सचिव तो हड़ताल पर हैं ही अब बुधवार से पंचायतों में काम करने वाले रोजगार सहायक तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। रोजगार सहायक सभी ब्लाकों में धरना प्रदर्शन करेंगे।
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सहायक 30 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। रोजगार सहायकों की प्रमुख मांग नियमितीकरण को लेकर है। इससे पहले रोजगार सहायक जिला मुख्यालय में एक दिवसीय प्रदर्शन कर चुके हैं। राजधानी में भी जाकर प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं। रोजगार सहायक संघ कांकेर ब्लाक अध्यक्ष मिथुन पटेल ने कहा ग्राम रोजगार सहायक अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 30 दिसंबर से अनिश्चतकालीन हड़ताल करेंगे। इससे पहले रोजगार सहायक जिला मुख्यालय में एक दिवसीय प्रदर्शन कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mWe2Bm
via

Comments