रेत खदान ठेकेदार द्वारा तय सरकारी दर 173.60 रुपए प्रति घर मीटर की जगह ट्रांसपोर्टरों से बिना लोडिंग किए ही 200 रुपए प्रति घन मीटर रेत दिए जाने के विरोध में रेत परिवहनकर्ताओं की जारी हड़ताल के सातवें दिन मंगलवार दोपहर जिला खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह जिला मुख्यालय के सुपनार स्थित रेत खदान पहुंच संयुक्त रुप से परिवहनकर्ताओं का बयान दर्ज किया।
ट्रांसपोर्टर्स ने रेत खदान ठेकेदार द्वारा बिना लोडिंग के ही 200 रुपए प्रति घन मीटर रेत के हिसाब से जारी अभिवहन पास खनिज अधिकारी को दिखाए गए। ट्रांसपोर्टर्स के बयान दर्ज करने के बाद जिला खनिज अधिकारी ने खदान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने अफसर से कहा कि ठेकेदार द्वारा खदान में वाहनों की भारी वाहनों की आवाजाही के लिए सहीं तरीके से सड़क निर्माण नहीं गया है। यहां रोजाना वाहन फंसने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। माइनिंग अफसर योगेंद्र सिंह ने कहा जांच में ट्रांसपोर्टर्स की शिकायत सहीं पाई गई है। ठेकेदार द्वारा लीज नियमों को ताक में रखकर रेत उत्खनन किया जा रहा है।
लीज की जमीन के बाहर भी रेत खनन जारी
ट्रांसपोर्टरों ने जिला खनिज अधिकारी को बताया रेत खदान ठेकेदार को 5 हेक्टेयर जमीन लीज पर दी गई है। ठेकेदार बिना सीमांकन के इससे ज्यादा जमीन पर अवैध रेत खनन कर रहा है। इस संंबंध में पूछे जाने पर माइनिंग अफसर योगेंद्र सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान खदान में सीमा स्तंभ नहीं पाया गया। यह गलत है। उत्खनन के लिए दी गई जमीन के चारों ओर सीमा स्तंभ लगाना अनिवार्य है। जांच रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौंपेंगे।
ठेकेदार को संरक्षण होने का आरोप गलत: दुर्गेश
रेत खदान ठेकेदार द्वारा ट्रंासपोर्टर्स से मनमानी कीमत वसूलने की शिकायत व ट्रांसपोर्टर्स के हड़ताल पर चले जाने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम व सीपीआई नेेता मनीष कुंजाम ने रेत खदान ठेकेदार को राजनीतिक संरक्षण होने की बात कही थी। मंगलवार को युकां प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय ने बयान जारी कर विपक्षीय पार्टी के नेताओं के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ट्रांसपोर्टरों से मनमानी कीमत वसूल करना खदान ठेकेदार की करतूत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pwA9zU
via
Comments
Post a Comment