Skip to main content

पीएससी प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग शुरू हुई

अगर आप प्रशासनिक अफसर बनना चाहते हैं, महासमुंद जिला प्रशासन आपके सपने को साकार करने जा रही है। दरअसल, जिला प्रशासन पुनः पीएससी प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लास शुरू करने जा रही है। ये क्लास 7 दिसंबर से शुरू होगी। पुराने विद्यार्थी शीघ्र क्लास में उपस्थिति के लिए कोचिंग के समन्वयक को सूचित करेंगे साथ ही नए विद्यार्थी निशुल्क कोचिंग नव किरण अकादमी के कार्यालय जिला ग्रंथालय भवन मिनी स्टेडियम परिसर महासमुंद में आकर पंजीयन करा सकते है। पंजीयन 6 दिसंबर से शुरू हो गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए समन्वयक ईश्वर चंद्राकर केे मोबाइल नम्बर- 99774-62314 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

बता दें कि प्रशासन जिला खनिज न्यास मद से 1 नवम्बर 2019 को संचालित निशुल्क कोचिंग नव किरण अकादमी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को पीएससी प्री की कोचिंग देना शुरू किया था। तब यह दो पालियों प्रथम पाली सुबह 7 से 10 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक में 292 छात्रों को पीएससी प्री की कोचिंग प्रथम चरण में दी गई। निशुल्क कोचिंग नव किरण अकादमी में पीएससी प्री के 275 एवं पीएससी मेंस के 42 कुल 317 छात्रों को कोचिंग दिया जा रहा था।

कलेक्टर की पहल: इसी दौरान कोरोना महामारी के कारण मार्च से कोचिंग को सरकारी गाइड लाइन के कारण अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। इसे 26 नवम्बर को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2020 की नोटिफिकेशन आने के बाद तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के मांग एवं हित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार और नोडल अधिकारी भागवत जायसवाल के मार्गदर्शन में 7 दिसम्बर से फिर खोला जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस कोचिंग में पीएससी प्री की कक्षा को प्रारंभ किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VKfSdn
via

Comments