Skip to main content

महिला समूह को दी गई गोबर के दीये बेचने से मिली राशि

समूह द्वारा दीपावली पर्व पर गोबर के दीये बनाकर बिक्री किया गया। इस दौरान अर्जित राशि लाभांश का वितरण समूह के सदस्यों को नगद वितरण किया गया। डोंडे महिला स्व-सहायता समूह को दीये बिक्री से हुए लाभ का 12 हजार 475 रुपए नोडल अधिकारी डोंडे आरके पटेल कापसी द्वारा वितरण किया गया। समूह की महिलाएं नकद राशि पाकर खुशी दिखी।
पटेल ने बताया समूह द्वारा दीये का निर्माण कर बिक्री की गई। इससे 62,475 रुपए राशि प्राप्त हुई। इसमें 50 हजार का सामग्री क्रय व्यय किया गया। शेष राशि 12 हजार 475 रुपए समूह के सदस्यों को वितरण कर दिया गया है। समूह में अभी भी 20 हजार दीये शेष बचे हुए हैं। महिलाएं गमला बनाने की मशीन, मशरूम बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
पशु पालकों को गोबर बिक्री करने कर रहे प्रेरित: समूह अध्यक्ष नरेश्वरी कोटवार ने कहा कि हम लोग सभी पशु पालक के घर-घर जाकर गोबर बिक्री करने प्रेरित कर रहे हैं। इससे प्रतिदिन औसत 15 क्विंटल गोबर की खरीदारी हो रही है। गौठान में 51 वर्मी टाँका बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amount received from selling cow dung given to women group


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JsVg6O
via

Comments