Skip to main content

शादी में जाने निकले ग्रामीण की ट्रैक्टर की टक्कर से माैत

नरहरपुर थाना के ग्राम कन्हनपुरी में ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई और पीछे बैठी उसकी पत्नी घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरहरपुर थाना के ग्राम भैंसाकट्टा निवासी बरातूराम पटेल अपनी पत्नी भगवती पटेल के साथ सोमवार को ग्राम सलना में एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। 11 बजे ग्राम कन्हनपुरी मेन रोड में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के चालक कुलेश्वर जुर्री निवासी ग्राम मरकाटोला ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे बरातूराम के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के भी सिर में चोट आई है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33VjCxf
via

Comments