नेशनल हाईवे 16 पर जगदलपुर से तेलंगाना जाने वाली सड़क पर गुरुवार की दोपहर अपने भतीजे का जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर जा रहे उनके चाचा व एक युवक की मौत एक सड़क हादसे में हो गई।
जानकारी के मुताबिक रायकोट के निकट नैनमुर गांव का रहने वाला हेमनाथ कुंजाम अपने दोस्त नरेंद्र बघेल के साथ बाइक से अपने चार वर्षीय भतीजे सन्नी का जन्मदिन मनाने के लिए जगदलपुर से केक लेकर गांव जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए वह जैसे ही तेलीमारेंगा के पास स्थित पेट्रोल पंप में जाने के लिए मुड़ा। तभी पीछे से आ रहा ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक पर सवार हेमनाथ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी ओर नरेंद्र को ग्रामीणों ने 112 की मदद से उसे मेकाॅज में भर्ती कराया, जहां देर शाम उसकी भी मौत हो गई। परपा थाने के जवानों ने बताया कि ट्रक और बाइक को थाने लाया गया है। ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है।
ट्रक छोड़कर भागा चालक
हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रक चालक काफी तेज गति से चला रहा था। ठोकर इतनी तेज थी कि एक की मौत मौके पर हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद रायकोट से पहुंचे मृतक के परिजनों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की और चालक के खिलाफ कार्रवाई करने व मुआवजा देने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37OUQ4e
via
Comments
Post a Comment