Skip to main content

शादी समारोह से जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात ने मारी टक्कर, एक की मौत

शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 वर्षीय बालक घायल हो गया। घटना शुक्रवार की रात लगभग 12:00 बजे कोटा पुलिस थाना क्षेत्र के महामाया ढाबा से कुछ पहले की है पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।

प्रशिक्षु आईपीएस और कोटा थाना प्रभारी गौरव राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेश चंद्र 45 वर्ष उनका बेटा आकाश कुमार तथा एक अन्य रिश्तेदार लक्ष्मी नारायण 15 वर्ष सकरी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

समारोह में शामिल होने के बाद यह तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने इनकी मोटरसाइकिल में महामाया ढाबा के पास टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। हादसे में उमेश चंद्र निवासी पटेटो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इनका रिश्तेदार 15 वर्षीय लक्ष्मी नारायण साहू घायल हो गया।

हादसे की सूचना उमेश चंद्र के बेटे आकाश कुमार ने जो की घटना में पूरी तरह से सुरक्षित बच गया डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लक्ष्मीनारायण को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं घटना की जानकारी कोटा पुलिस थाना को दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Unknown killed bike riders going to wedding ceremony, one dead


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gH4kB7
via

Comments