चिड़िया मारने वाली बंदूक साफ करने के दौरान गलती से गोली चल गई और युवक की मौत हो गई। मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बोईरडीह का है। बोईरडीह का रहने वाला उत्तम प्रधान पिता मुक्ति प्रधान (22) पॉलिटेक्निक दुर्ग का छात्र था। लॉकडाउन में कॉलेज बंद होने के कारण बोईरडीह में अपने मामा के घर आकर रह रहा था।
शुक्रवार को लगभग शाम 5 बजे चिड़िया मारने वाली बंदूक (एयरगन) की सफाई कर रहा था। इसी दौरान गलती से ट्रिगर दब गया, जिससे निकली गोली सीधे उसके सीने में लगी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक पॉलिटेक्निक का छात्र था इसलिए लोग अक्सर उसे मशीनरी सामान ठीक करने के लिए देते थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IhImIl
via
Comments
Post a Comment