जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी वार्ड आड़काछेपड़ा में स्थित माजीसा व जेके राइस मिल को अन्य जगहों पर स्थानांतरित करने की मांग पूरी नहीं होने से वार्ड के लोग नाराज हैं। वार्डवासियों ने मंगलवार को मिल हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद सीपीआई जिला परिषद के जिला सचिव तिलक पांडे एवं डाॅ. अंबेडकर सेवा संस्थान अध्यक्ष संतोष सावरकर सहित मिल हटाओ संघर्ष समिति से जुड़े सदस्यों ने जिला कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
सदस्यों ने कहा कि तत्काल उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदेही प्रशासन की होगी। इस दौरान सुभाषचंद्र बोस वार्ड की पार्षद लक्ष्मी ध्रुव, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कामदेव कोर्राम, नफीसा, रेखा देवांगन, शंकर देवांगन, नारद निषाद, कन्हैया मानिकपुरी, चमरू निषाद, प्रेम देवांगन, मुकेश आदि मौजूद थे।
मिल के पास अफसरों के दफ्तर, जिला बनने के पहले से कर रहे मांग
जिला मुख्यालय कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र के आड़काछेपड़ा पारा महात्मा गांधी वार्ड में माजीसा व जेके राइस मिल का संचालन किया जा रहा है। वार्डवासियों ने कहा मिलों से निकलने वाली काली राख, धुएं व मिल से निकलने वाले गंदे पानी की दुर्गंध से मोहल्लेवासियों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। दोनों मिलों के नजदीक ही कलेक्टर, एसपी कार्यालय का कंपोजिट भवन व जिला पंचायत कार्यालय स्थित है। इसके साथ मिल के पास ही स्कूल, 50 सीटर ट्रायबल छात्रावास, बाल गृह व नगर सेना का कार्यालय स्थित है। लोगों ने कहा दोनों मिलों को तत्काल बंद कर नगर से अन्य स्थानांतरित करने के लिए जिला बनने के पहले से लेकर अब तक कई बार आवेदन व ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इस पर कलेक्टर 2014 व 2017 को एक मिल को बंद करने का आदेश भी पारित किया, जिस पर आज पर्यंत कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38JkQ06
via
Comments
Post a Comment