Skip to main content

भाजपा ने मुख्यमंत्री और महिला आयोग अध्यक्ष का फूंका पुतला

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छग महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक द्वारा महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के साथ कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक में मुख्यमंत्री बघेल व किरणमयी नायक का पुतला दहन किया।
शालिनी राजपूत ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विरोधी पार्टी के महिला नेताओं के खिलाफ कैसी सोच व मानसिकता रखते हैं ये उनकी भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय के खिलाफ दिए बयान से पता चलता है। जब प्रदेश का मुखिया ही महिला विरोधी हो, तब महिलाओं को न्याय मिलने की उम्मीद भी बेमानी है। राजपूत ने कहा महिला आयोग के अध्यक्ष द्वारा ही महिलाओं के विरुद्ध बयान दिया जा रहा है । उन्हें ही उनके साथ होने वाले दुष्कर्म का दोषी ठहराया जा रहा है। ऐसे बयान हरगिज स्वीकार्य नहीं है। इस प्रकार के बयान से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता सामने आ गई है। राजपूत ने कहा ऐसे बयान देने वाली महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी खुद किसी महिला की शिकायत पर क्या न्याय कर पाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से महिलाओं से माफी मांगने व महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक को हटाने की मांग की है ।
इस दौरान निर्मला नेताम, सुषमा गंजीर, विजय कुमार मंडावी, निपेंद्र पटेल, दीपक खटवानी, अरुण कौशिक, गिरधर यादव, उमा देवी शर्मा, राजिंदर रंधावा, सरिता जोशी, उगेश्वरी उइके, शकुंतला जैन, विजय लक्ष्मी कौशिक, मीरा सलाम, हेमलता साहू, आशकि जैन, जागेश्वरी साहू, किरण उसेंडी, विवेक परते, मनीष जैन, अंशु शुक्ला आदि उपस्थित थे।
अभाविप ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कवर्धा में नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना व विरोध प्रदर्शन कर रहे अभाविप के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के विरोध में शहर के पीजी कालेज के पास सराकर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ने और दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। रविवार को शहर के पीजी कालेज के समक्ष एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व्यापी आहवान पर प्रदर्शन किया। 22 नवंबर को कवर्धा में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था। इसमें शिकायत होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। इसको लेकर 12 दिसंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने उल्टा प्रदर्शन कर रहे 35 कार्यकर्ताओं का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके विरोध में अभाविप प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने कवर्धा विधायक व वन मंत्री मो. अकबर का इस्तीफा भी मांगा। इस दौरान योगेश जैन, आदित्य रजक, खुशबु निषाद, सोनाली रवानी, सुभम नाग आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP burnt effigy of Chief Minister and Women's Commission President


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34cLaye
via

Comments