Skip to main content

अंदरूनी इलाके में अब मरीजों लेने जाएगी बाइक एंबुलेंस

जिले के अंदरूनी इलाकों में जहां एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती हैं वहां के मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर रजत बंसल ने सोमवार को बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस बाइक एंबुलेंस में एक ऑक्सीजन सिलेंडर, एक अग्निशामक यंत्र, स्ट्रेचर और फर्स्टएड किट है।
इसके जरिए मरीज को प्राथमिक चिकित्सा मिल पाएगी और मरीजों को जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंचाया जा सकेगा। इस बाइक एंबुलेंस में मरीज को सुलाने के लिए स्ट्रेचर लगा हुआ है, जिसमें सीट बेल्ट भी है। गांवों में जहां अक्सर लोगों को आपातकाल चिकित्सा की जरूरत होती है वहां तक पहुंचने में यह बाइक एंबुलेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि इस एंबुलेंस का जिला प्रशासन इसे ऐसे इलाकों में इस्तेमाल करेगा जहां फोरविलर एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती है। इस एम्बुलेंस के जरिए जो सबसे दूरस्थ गांवों से गरीब लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचा कर उनका इलाज किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WAbe1R
via

Comments