Skip to main content

जंगल में बना रहे स्टाप डैम ताकि जानवरों को सालभर मिले पानी

वन विभाग जंगलों में भूजल संवर्धन के लिए स्टापडैम जैसी अनेक योजनाओं पर लगातार काम कर रहा है। ताकि वन्य जीवों को सालों भर पानी मिल सके। फिलहाल 194 करोड़ की लागत से ऐसी 2148 योजनाओं पर काम चल रहा है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि मुख्य रूप से आवर्ती चराई, पौधा तैयारी, पथ रोपण, पुलिया-स्टाप डेम निर्माण, चारागाह विकास, गौठानों में रोपण, भू-जल संरक्षण, निशुल्क वितरण के लिए पौधा तैयारी, बांसरोपण, नदी तट रोपण और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण पर प्राथमिकता के साथ काम हो रहा है।

वन वृत्त बिलासपुर में लगभग 80 करोड़ के 756 कार्य हो रहे हैं। दुर्ग में 30 करोड़ से 372, जगदलपुर में 41 करोड़ से 272, सरगुजा में 7 करोड़ से 116, रायपुर में 14 करोड़ से 138 जबकि कांकेर में 27 करोड़ रुपए से 494 कार्य प्रगति पर हैं। पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि बिलासपुर वन मंडल में 5 करोड़ रुपए के 30 कार्य और अनुसंधान व विस्तार में 30 लाख रुपए के 3 कार्य शामिल है।

इसी तरत मरवाही वन मंडल में 10 करोड़ रुपए के 77 कार्य, कोरबा वन मंडल में 22 लाख रुपए के 13, कटघोरा वन मंडल में 13 करोड़ रुपए के 42, रायगढ़ वन मंडल में 23 करोड़ रुपए के 164, धरमजयगढ़ वन मंडल में 14 करोड़ रुपए के 113, जांजगीर-चांपा वन मंडल में 7 करोड़ रुपए के 268 और मुंगेली वन मंडल में 7 करोड़ रुपए के 46 कार्य शामिल हैं।

इसी तरह दुर्ग वन मंडल में 2 करोड़ 43 लाख रुपए के 9, राजनांदगांव वन मंडल में 12 करोड़ रुपए के 204, खैरागढ़ वन मंडल में 7 करोड़ 50 लाख रुपए के 67, कवर्धा वन मंडल में 2 करोड़ 30 लाख रुपए के 51 कार्य और बालोद वन मंडल में 80 करोड़ रुपए के 41 कार्य चल रहे हैं। बस्तर वन मंडल में 5 करोड़ 46 लाख रुपए के 74 कार्य और अनुसंधान व विस्तार के लिए 13 लाख रुपए से एक कार्य, दंतेवाड़ा वन मंडल में 9 करोड़ 36 लाख रुपए के 83, सुकमा वन मंडल में 18 करोड़ रुपए के 59 और बीजापुर वन मंडल में 8 करोड़ रुपए के 51 कार्य शामिल हैं।

सरगुजा वन मंडल में एक करोड़ 83 लाख रुपए के 25 कार्य, सूरजपुर वन मंडल में 5 करोड़ रुपए के 27, मनेंद्रगढ़ वन मंडल में 12 लाख रुपए के 60, जशपुर वन मंडल में 40 लाख रुपए के 4, धमतरी वन मंडल में 6 करोड़ रुपए के 61, रायपुर वन मंडल में 2 करोड़ रुपए के 12, बलोदा बाजार वन मंडल में 3 करोड़ 44 लाख रुपए के 22, अनुसंधान व विस्तार रायपुर में 23 लाख रुपए के 3, गरियाबंद वन मंडल में एक करोड़ रुपए के 23 और महासमुंद वन मंडल में 99 लाख रुपए की 17 योजनाओं पर काम हो रहा है।

कांकेर वन मंडल में एक करोड़ रुपए के 33 कार्य, पूर्व भानुप्रतापपुर वन मंडल में 5 करोड़ रुपए के 74, पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल में 2 करोड़ 68 लाख रुपए के 46, नारायणपुर वन मंडल में एक करोड़ 28 लाख रुपए के 19, केशकाल वन मंडल में 4 करोड़ रुपए के 86 और दक्षिण कोंडागांव वन मंडल में 12 करोड़ 51 लाख रुपए से 236 कार्य हो रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Stop dams in the forest so that animals get water throughout the year


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KYiths
via

Comments