Skip to main content

महला में मिला पाइप बम, किया नष्ट, चार दिन पहले ताड़ोकी इलाके में भी चार बम बरामद किए थे

फोर्स को नुकसान पहुंचाने महला के जंगल में लगाए पाइप बम को पुलिस ने बरामद किया। आशंका है फोर्स द्वारा इलाके में गश्त करने के कारण यह बम लगाया था। इसके चार दिन पूर्व ताड़ोकी इलाके में चार बम बरामद किए गए थे। बीएसएफ व पुलिस की संयुक्त पार्टी 5 दिसंबर को नक्सली गश्त के लिए महला की ओर रवाना हुई थी। फोर्स जंगल में गश्त करते आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान महला से काटागांव मार्ग में महला से 700 मीटर दूर मुख्य सड़क से 50 मीटर अंदर जंगल में एक संदेहास्पद वस्तु दिखाई दी।

जिसकी जांच पड़ताल में पता चला वहां पाईप लगाया गया है। फोर्स के साथ चल रही बीडीएस टीम ने बम को सुरक्षित निकाल नहीं पाने के करण उसे मौके पर ही बोरे आदि से घेर कर विस्फोट कर उसे वहीं नष्ट कर दिया। बम 2 किलो का था। विदित हो कि नक्सली लगातार फोर्स की रेकी करते रहते हैं। फोर्स जिस रास्ते से गुजरती है उस रास्ते में उन्हें नुकसान पहुंचाने इसी तरह बम लगाए जाते हैं। इसके पहले भी फोर्स को देख नक्सलियों ने कई रास्ते में बम प्लांट कर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांकेर। महला के निकट मिले बम को बोरों से घेर कर चिह्नांकित करती फोर्स।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IhWeCr
via

Comments