Skip to main content

सेवानिवृत्ति के दो साल बाद भी पेंशन नहीं मिल रही, शिकायत

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन चारामा के पदाधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने के बाद भी सीपीएस राशि व पेंशन नहीं मिलने की शिकायत कलेक्टर के नाम एसडीएम से की। संघ जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला ने कहा मार्च 2018 में बारगरी नयापारा में शिक्षाकर्मी रत्ना कश्यप सेवानिवृत्त हुई हैं। उनकी सीपीएस से कटी राशि का 60 प्रतिशत मिल चुकी हैं।
शेष राशि का पेंशन बनना था, लेकिन आज पर्यंत तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण आज तक राशि नही मिल पाई है। इसको लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। एक सप्ताह में पेंशन शुरू नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष मनीष तिवारी, पुरुषोत्तम मेश्राम, बोधन साहू, चिंतामणी यादव, नीलू रजक, हरि सौंदर्य, गोपी किरी, मिथलेशकर शर्मा उपस्थित थे।
सीपीएस राशि का भुगतान हो गया: चारामा बीईओ एसपी कोसरे ने कहा सीपीएस की 60 प्रतिशत राशि का भुगतान हो गया है। पेंशन प्रकियाधीन है। प्रक्रिया बीईओ आफिस से जिला पंचायत भेज दिया गया है। रेगुलर पेंशन आम तौर पर 1 से 2 माह में हो जाता है। शिक्षाकर्मी का पहला और आखिरी पेंशन है, जो इतना विलंब हुआ है। 2018 में ही पेंशन प्रकिया जमा कर सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rDLboU
via

Comments