Skip to main content

दो दिनों से बागोडार केंद्र में बारदाने नहीं, महंगे दामों में खरीद रहे किसान

इस साल ग्राम बागोडार को नया लैंपस का दर्जा मिला है लेकिन इसके बाद भी यहां बारदाना की कमी से धान खरीदी कार्य प्रभावित हो रहा है। बागोडार खरीदी केंद्र में बारदाना का स्टाक शून्य हो चुका है। किसानों को स्वयं अपने स्तर पर बारदाने की व्यवस्था करने कहा जा रहा है। किसानों को बाजार में भी पर्याप्त बारदाना नहीं मिल पाने से भटकना पड़ रहा है।
ग्राम बागोडार खरीदी केंद्र पहले नाथिया नवागांव लैंपस से जुड़ा था। इस साल बागोडार नया लैंपस बन गया है। इसके बाद भी खरीदी केंद्र में बारदाना को लेकर समस्या बनी हुई है। पिछले दो दिनों से बागोडार खरीदी केंद्र में बारदाना समाप्त हो चुका है। इससे किसानो की परेशानी बढ़ गई है। किसानों को अपनी व्यवस्था से बारदाना लाना पड़ रहा है। ग्राम बागोडार धान खरीदी केंद्र में 69 हजार 192 बारदाना पहुंचना था जिसमें से 27 हजार 319 बारदाना ही पहुंचा है। 28 दिसंबर से बारदाना समाप्त हो चुका है। बागोडार खरीदी केंद्र में पंजीकृत किसान 792 हंै जिसमे अभी सिर्फ 278 किसान ही धान बिक्री कर पाए हंै। अभी 514 किसानों को धान बिक्री होना शेष है। ग्राम सिदेसर के किसान सुभाष जैन ने कहा कि एेसा लगता है सरकार की मंशा किसानों को परेशान करने की है। किसानों के लिए पर्याप्त बारदाना व्यवस्था नहीं की जा रही है। किसान अजीत कुमार साहू ने कहा पहली बार इस तरह की व्यवस्था देखने को मिल रही है जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। 5 दिन भटकने के बाद बाजार से बारदाना मिल पाया। ग्राम हाटकोंगेरा के किसान दिनेश निषाद ने कहा 100 बारदाना की जरूरत थी लेकिन बाजार से 40 बारदाना ही मिल पाया है। किसान आशाराम देवांगन ने कहा यह सिस्टम बिल्कुल गलत है इसमें सुधार होना चाहिए। बागोडार खरीदी केंद्र में अभी तक की स्थिति में 10 हजार 875 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है लेकिन परिवहन बिल्कुल भी नहीं हो पाया है।
जरूरत से कम बारदाना आया: ग्राम बागोडार खरीदी केंद्र प्रभारी शंकरलाल चक्रधारी ने कहा बारदाना जरूरत से काफी कम आया है और अभी दो दिन से बारदाना भी समाप्त हो गया है। किसान अपनी व्यवस्था कर रहे हैं। इस संबध में डीएमओ कार्यालय को अवगत करा दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For two days, farmers in Bagodar center are not buying gun, farmers are buying at expensive prices


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pwno8w
via

Comments