दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि समाप्त हाेते ही शासकीयकरण करने की मांग को लेकर सोमवार को जिलेभर के पंचायत सचिवों ने जिला मुख्यालय के शबरी नगर स्थित बाजार स्थल पर धरना दिया। दोपहर तीन बजे मांग के समर्थन में रैली निकालते हुए वे कलेक्टोरेट व जिपं दफ्तर पहुंचे। सीएम के नाम मांग का ज्ञापन कलेक्टोरेट में और सीएस के नाम मांग का ज्ञापन जिपं कार्यालय में जिम्मेदारों को सौंपा। सचिव संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश कश्यप ने बताया कि पंचायत सचिव 29 शासकीय विभाग के कार्यों को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करते हैं। राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी ही अहम भूमिका होती है। शासकीयकरण को लेकर प्रदेश के 65 विधायकों का समर्थन पत्र वे पहले ही शासन को सौंप चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mFauDd
via
Comments
Post a Comment