चिल्हाटी में वन विभाग की ओर से निर्माणाधीन आवास में आर्थिक अनियमितता की शिकायत जांच के बाद सीसीएफ ने प्रभारी रेंजर जीवन लाल भोंडेकर को निलंबित कर दिया। इसके पहले दो वन रक्षकों पर कार्रवाई की गई थी। डीएफओ बीपी सिंह ने गड़बड़ी की शिकायत सामने आने पर एसडीओ के माध्यम से मामले की जांच कराई तो पाया गया कि जितनी राशि अब तक खर्च की गई है, उस हिसाब से काम हुआ ही नहीं है। बिल वाउचर में भी गड़बड़ी पाई गई थी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएफओ ने प्रभारी रेंजर को निलंबित करने की अनुशंसा करते हुए सीसीएफ को जांच प्रतिवेदन भेजा था। इस आधार पर सीसीएफ की ओर से यह कार्रवाई की गई है। बताया गया कि मामले में अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है जो कि देखरेख की जिम्मेदारी होने के बाद भी लापरवाही बरतते रहें हैं। भोंडेकर डिप्टी रेंजर हैं पर इन्हें रेंजर का प्रभार दिया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39LiU9x
via
Comments
Post a Comment