Skip to main content

ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुडुकेला ओर बनकोम्बो के पास टोप्पो बागान के नजदीक चलते ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई और कुछ ही मिनट में ट्रक से आग की ऊंची लपटे उठने लगी। आग से बचने के लिए चालक ने चलते ट्रक से कूदकर जान बचाई।क्षेत्र में दमकल विभाग की टीम नहीं होने से नारायणपुर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। घटना मंगलवार की सुबह 5 बजे की है। ट्रक क्रमांक बीआर 11 जीए 6675 भोपाल से पटना एल्युमिनियम सामान को ले जा रहा था कि अचानक टोप्पो बागान के पास चढ़ाई चढ़ते समय ट्रक के भीतरी हिस्से से आग लगने लगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Truck caught fire, driver jumped and saved his life


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hplpjA
via

Comments