Skip to main content

असरदार बंद: गांव-शहर में दोपहर बाद ही खुलीं दुकानें

केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून को लेकर भारत बंद का नगरों में भी असर रहा। दुकानें दोपहर बाद ही खुलीं। भानुप्रतापपुर में कांग्रेस प्रदेश किसान उपाध्यक्ष जनकनंदन कश्यप ने कहा केंद्र सरकार कानून थोपने का प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ में धान 25 सौ रू प्रति क्ंिवटल है यह सभी जगह नहीं होगा। कृषि कानून बड़े बिचौलियों को लाभ पहुंचाने के लिए है। इसका विरोध करते आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा।
यहां जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव, आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, परिवहन संघ अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढिंढसा, बीरेंद्र कोरेटी, तिलक दर्रो, अर्जुन सर्फे ने भी संबोधित कर कानून को किसान विरोधी बताया। प्रदर्शन में बृजबत्ती मरकाम, विजय धामेचा आदि उपस्थित थे।

भारत बंद का अंतागढ़ में भी असर रहा
अंतागढ़ | केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून को लेकर आज भारत बंद का अंतागढ़ में भी असर रहा। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। मंगलवार अंतागढ साप्ताहिक बाजार होने के कारण दोपहर के बाद गांव देहात से सब्जी बेचने वालो ने सब्जियां की दुकानों को लगाया। दोपहर बाद सब्जी बाजार में सब्जी खरीदने वालों की भीड़ बाजार में नजर आई। सब्जी की दुकानों को छोड़ अन्य दुकानें नहीं लगी। अंतागढ किसान कांग्रेस के नेताओं ने अंतागढ गोल्डन चौक में करीब आधा घंटा केंद्र सरकार के तीन कानूनों के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए काला कानून लाया गया है जो बड़े उद्योगपतियो को फायदा पहुंचाने के लिए है जिसका हम विरोध करते हैं। इस अवसर पर अंतागढ जनपद अध्यक्ष बद्री नाथ गावड़े, जिला कांग्रेस महामंत्री अखिलेश चंदेल, गोंडवाना समाज अध्यक्ष वीरसिंह उसेंडी, विश्राम गावड़े, कुबेर चुरपाल, रमेश बघेल, संतोष मंडल, प्रकाश जैन, चंदेल कुमेटी, चंद्रजोत रामटेके उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Effective shutdown: Shops opened after noon in village-town


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JYWqH7
via

Comments