Skip to main content

सुबह धुंध, शीत लहर के कारण रात में बढ़ेगी ठंड

उत्तर के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के पूर्वी कोने जशपुर जिले में भी देखने को मिल सकता है। जशपुर का मौसम झारखंड से मिलता जुलता है। झारखंड के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है, जिसका असर छोटा नागपुर इलाके में नहीं पड़ेगा, लेकिन उत्तर भारत में तेज शीतलहर और बर्फबारी से ठंड बढ़ने की संभावना है।
पिछले एक हफ्ते से तापमान में गिरावट आने से शहर में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर था, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर रहा। गुरुवार को तापमान में और एक डिग्री की गिरावट हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक हो सकता है। हालांकि हर साल की तुलना में इस साल दिसंबर माह में दिन के तापमान मेें ज्यादा कमी नहीं आई है।

कोहरा छाने की संभावना
पाठ इलाकों में बीते एक सप्ताह से सुबह के वक्त घना कोहरा छा रहा है। पर अब रोजाना शहर में भी सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिल सकता है। अभी हल्की धुंध रहती है पर शुक्रवार से घना कोहरा छा सकता है। चार दिसंबर तक शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Morning mist, cold wave will increase cold at night


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mzbidK
via

Comments