Skip to main content

रेडक्रॉस ने एड्स दिवस पर लोगों को जागरूक किया

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता एवं जानकारी को लेकर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिला संगठक पवन कुमार सेन ने बताया राज्य स्तरीय वेबीनार का ऑनलाइन आयोजन किया। इसमें विभिन्न जिले के बुद्धिजीवी, वालिंटियर्स एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वेबिनार का आयोजन दो सत्र में किया गया।
प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता राज्य प्रशिक्षक राज्य शाखा छत्तीसगढ़ डॉ वाय चंद्राकर एवं भानुप्रतापदेव पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान प्राध्यापक व यूथ प्रभारी डॉ मनोज राव थे। कार्यक्रम में जिला संगठक ने प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाने के महत्व को बताया। डॉ चंद्राकर ने बताया विश्व एड्स दिवस हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है, ताकि इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और बीमारी से मरने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया जा सके। दि्वतीय सत्र के मुख्य वक्ता डॉ मनोज राव ने एड्स के प्रति किशोरावस्था में पढ़ने वाले मनोवैज्ञानिक प्रभाव के विषय में जानकारी दी। इस दौरान रेडक्रॉस सदस्य अनुपम जोफर, ओम प्रकाश सेन, सुनील साहू, राज भारती, मोहन सेनापति, मोहन राव मूर्ति, एएसआर मूर्ति, घसिया राम साहू, लक्ष्मीकांत साहू, संपत नेताम, नंद अटभैय्या आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VumpbY
via

Comments