Skip to main content

एक ही दिन तीन कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन, मशाल रैली भी निकाली

मंगलवार को जिले भर में अलग अलग संगठन व सरकारी कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर अपनी मांगों को रखा। दिन भर अलग अलग जगहों पर हड़ताली कर्मचारियों के धरना पंडाल व मोर्चे नजर आते रहे। जिला मुख्यालय में पटवारी संघ, रोजगार सहायक तथा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदर्शन किया।
जिला मुख्यालय में भोजन अवकाश के दौरान कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रोरेट मार्ग में जमा होकर हाथों में मशाल जलाकर प्रदर्शन करते मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इनकी प्रमुख मांगे मंहगाई भत्ता की लंबित किश्त, सांतवा वेतनमान एरियर्स, लंबित वेतन वृद्धि आदि है। इस दौरान प्रमोद तिवारी व संगठन के लोग शामिल थे। इसी तरह पदोन्नती वेतन विसंगति समेत 10 मांगों को लेकर पटवारी संघ ने कलेक्टोरेट मार्ग में शीतला मंदिर प्रागंढ़ में दिन भर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
पटवारी चयन कृष्ण सरकार, भिरेंद्र सिन्हा, संजय यादव, सुधीर लकरा, परमेश्वर जैन समेत अन्य पटवारी शामिल थे। रोजगार सहायकों ने भी मंगलवार को ब्लॉक स्तर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में मिनी स्टेडियम में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को तीन सुत्री मांग नियमितीकरण, सीधी भर्ती तथा नगरीय निकाय में सेवा में रखने को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान धमेंद्र पोटाई, मिथुन पटेल, दिनेश्वरी साहू, रोशन नागवंशी, भीषम वर्मा, सोमभाई सिन्हा, जितेंद्र खापर्डे आदि शामिल थे।

सभी संघ चरणबद्ध करेंगे हड़ताल
कर्मचारी फेडरेशन, पटवारी व रोजगार सहायक संघ अपने अपने स्तर पर कई चरणों में प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी फेडरेशन इसके बाद द्वितीय चरण में 11 दिसंबर को सामूहिक रूप से जिला स्तर पर आकस्मिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन व वादा निभाओ रैली का आयोजन करेंगे। पटवारी संघ 2 दिसंबर से 13 दिसंबर तक विरोध जताने काली पट्टी लगा कार्य करेगा। रोजगार सहायक 7 दिसंबर को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three employees' organizations performed on the same day, also held torch rally


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mxBipG
via

Comments