Skip to main content

सुरक्षा गार्ड की नौकरी की आड़ में नशीली दवाओं की तस्करी, ईरानी डेरा से जुड़े लोगों से गार्ड खरीदता था टेबलेट

नवा रायपुर बिजली ऑफिस में तैनात एक सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने रविवार को नशीली टेबलेट बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी नवा रायपुर में नशीली दवाइयों की तस्करी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर गार्ड को पकड़ लिया है। तलाशी के दौरान गार्ड के पास से 360 नग नशीली टेबलेट और कैप्सूल मिला है, जिसे उसने ईरानी डेरा से खरीदा है। पुलिस ईरानी डेरा से जुड़े बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि राजातालाब का शेख मुख्तियार (28) निजी सुरक्षा एजेंसी में गार्ड की नौकरी करता है। उसकी ड्यूटी नवा रायपुर स्थित बिजली ऑफिस में लगी है। वह खुद भी नशीली दवाइयों का आदी है। वह बेचता भी है। नवा रायपुर में रोज आसपास के इलाके में वह दवाइयां बेचता था। पुलिस को आसपास वालों से इसकी सूचना मिली। पुलिस लगातार मुख्तियार को ट्रेस कर रहा था। वह दवाई बेचने जा रहा था, तो उसे रंगेहाथ पकड़ लिया था। मुख्तियार ने नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले युवक का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस तस्कर की तलाश में जुटी है।
पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए ज्यादातर तस्करों का तार भिलाई और यूपी के रैकेट से है, जो नशीली टेबलेट से लेकर सिरप की सप्लाई करते हैं। पुलिस गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Drug trafficking under the cover of security guard's job, used to buy guards from people associated with Iranian dera


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37NatYq
via

Comments