Skip to main content

जमीन विवाद में होटल काराेबारी के सिर पर मारा सब्बल, मौत

मंदिर हसौद बहनाकाड़ी में एक होटल कारोबारी की जमीन विवाद में शनिवार दोपहर ढाई बजे हत्या कर दी गई। कारोबारी ने अपने प्लाट में जाने के लिए दूसरे की जमीन पर मिट्टी डालकर रास्ता बनाया। इसी बात पर जमीन वाले से कारोबारी का विवाद हुआ। दोनों में हाथापाई हो गई। झगड़े के दौरान आरोपी ने सब्बल उठाया और कारोबारी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। एक ही वार में कारोबारी की मौत हो गई। हत्या के बाद वहां काम कर रहे कर्मचारी भाग गए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि बहनाकाड़ी में कारोबारी प्रभात चौधरी का (35) का हाेटल है। वहीं नजदीक में जमीन है। वहां निर्माण होना है। प्रभात की जमीन के पहले रोड से लगी शत्रुघन कोसले (52) की जमीन है। प्रभात ने अपने प्लाट में गाड़ी जाने के लिए शत्रुघन के जमीन पर मिट्टी डालकर रास्ता बना लिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। शत्रुघन ने बुधवार को अपने जमीन पर चाय ठेला लगा लिया। इससे प्रभात नाराज हो गया।

उसने शत्रुघन को वहां पर ठेला लगाने से मना किया। इसी दौरान दोनों में हाथापाई हो गई। हाथ में जो आया, उसी से एक-दूसरे को मारने लगे। नजदीक में सब्बल रखा हुआ था। शत्रुघन ने उठाया और प्रभात के सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद शत्रुघन वहां से भाग गया। आसपास के मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभात के शव को अंबेडकर अस्पताल के मरचूरी भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच जमीन को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। घटना के दिन विवाद ज्यादा ही बढ़ गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hotel dispute in land dispute hits Sabbal, death


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hj1N0g
via

Comments