Skip to main content

दुर्ग, बलरामपुर में शीतलहर, बाकी जिलों में गिरा रात का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड

प्रदेश में शुक्रवार को एक बार फिर रात के तापमान में कमी आई है। दुर्ग व बलरामपुर में शीतलहर की स्थिति है। बाकी जिलों में तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा उत्तर-पूर्व होने के कारण ठंड में कमी आई है। हालांकि जब हवा की दिशा पूरी तरह उत्तरी हो जाएगी, तब ठंड और बढ़ेगी। राजधानी में शुक्रवार को रात का तापमान 12 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं दिन का तापमान 28.7 डिग्री रहा ये सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। बलरामपुर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री रहा। दुर्ग में आश्चर्यजनक रूप से अंबिकापुर व पेंड्रारोड से भी कम तापमान रहा।

दुर्ग में न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री

शहर न्यूनतम अधिकतम
रायपुर 12.0 28.7
बिलासपुर 11.0 28.6
दुर्ग 8.6 30.6
अंबिकापुर 9.8 22.5
राजनांदगांव 11.8 28.0


वहां अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। अंबिकापुर का तापमान 9.8 व पेंड्ररोड का भी तापमान इतना ही रहा। पेंड्रारोड में सामान्य से एक कम व अंबिकापुर में एक डिग्री ज्यादा है। पहाड़ी के साथ मैदानी इलाके में अच्छी खासी ठंड पड़ रही है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। अंबिकापुर को छोड़कर बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। दिसंबर के आखिर में तापमान और गिर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हसदेव नदी डूबी कोहरे में... : यह फोटो दैनिक भास्कर के पाठक रायपुर के मनोज पांडेय ने ली है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38xVWAt
via

Comments