Skip to main content

मटका फोड़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रथम, कुर्सी दौड़ में दूसरे स्थान पर

कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार दोपहर नगर के मिनी स्टेडियम में कांग्रेस ने वॉलीबॉल, मटका फोड़ व कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। महिलाओं के लिए आयोजित मटका फोड़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश्वरी बघेल ने सबसे पहले मटका फोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर प्रवीणा टावरी रहीं। कुर्सी दौड़ में प्रवीणा टावरी पहले और महेश्वरी बघेल दूसरे स्थान पर रहीं। गीता कवासी तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को जिपं अध्यक्ष हरीश कवासी व नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू ने नगद इनाम दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress district president first in Matka Phod, second in chair race


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Vu6ii
via

Comments