Skip to main content

कांग्रेसियों साइकिल चलाकर किया प्रदर्शन

पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही महंगाई व कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने ग्राम पंचायत करजी से दरिमा तक साइकिल चला कर महंगाई का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरिमा के कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि महंगाई दूर करने का वादा करने वाली भाजपा की सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण आम आदमी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। परिवहन खर्च बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है। महंगाई से लोग परेशान हैं। वहीं सरकार ने अब किसान विरोधी बिल से भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है। किसानों का आंदोलन लगातार दिल्ली में उग्र होता जा रहा है। विरोध प्रदर्शन को जिला पंचायत सदस्य अनिमा केरकेट्टा, दरिमा अध्यक्ष वायुश्री सिंह, विजय सिंह, सैयद अख्तर ने भी केंद्र सरकार पर इस दौरान जमकर हमला बोला।
मंगलवार से धान खरीदी शुरू हो गई। करजी केंद्र में किसान व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता स्वयं ट्रैक्टर में धान लेकर किसानों के साथ खरीदी केंद्र पहुंचे और वहां पर किसानों के साथ धान विक्रय किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congressmen performed by cycling


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qmFPxQ
via

Comments