नकुलनार धान खरीदी केंद्र में सोमवार को कोरोना जांच करने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो आधे से ज्यादा किसान केंद्र से भाग गए। दरअसल, कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा सभी धान खरीदी केंद्रों में कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। दंतेवाड़ा जिले में 12 खरीदी केंद्रों में 7262 किसान सहित यहां काम करने वाले हमालों और ऑपरेटर सहित खरीदी में शामिल सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच की जानी है। सोमवार को नकुलनार धान खरीदी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची तो 8 किसान ही जांच करवाने आगे आए। टोकन लेने और धान बेचने वाले किसान केंद्र से नदारद हो गए।
नकुलनार केंद्र पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि महज 8 किसानों ने ही कोरोना की जांच करवाई जबकि केंद्र में 50 से ज्यादा किसान मौजूद थे। वहीं जिले के दूसरे केंद्र गीदम, दंतेवाड़ा, बारसूर, फरसपाल , छिंदनार, भांसी, पालनार, मोखपाल केंद्र में अभी जांच टीम नहीं पहुंची है। कुआकोंडा के बीएमओ ने बताया दंतेवाड़ा जिले में कोरोना कंट्रोल में है लेकिन एहतियातन जहां भीड़ हो रही है वहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की जा रही। जिले में रविवार को कोरोना के 9 पॉजिटिव केस सामने आए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38rn3Ny
via
Comments
Post a Comment