छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड जिले के महासमुंद विकासखंड के पिटियाझर एवं झलप, विकासखंड बागबाहरा के कोमाखान एवं खल्लारी, विकासखंड मुख्यालय पिथौरा, विकासखण्ड मुख्यालय बसना एवं भगतदेवरी और विकासखंड मुख्यालय सरायपाली के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति एवं लैम्पस के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जारी निर्देश अनुसार किसानों से समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी करेगी।
काॅर्पोरेशन के जिला प्रबंधक ने बताया कि मक्का खरीदी एक हजार 850 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 1 दिसम्बर से 31 मई 2021 तक खरीदी की जाएगी। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित है। मक्का में नमी का निर्धारित मापदण्ड 14 प्रतिशत है।
समर्थन मूल्य में खरीदे गए मक्का की राशि का भुगतान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित महासमुंद के माध्यम से किसानों के खातों में राशि अंतरण कर किया जाएगा। मक्का उपार्जन से संबंधित समस्याओं एवं कठिनाइयों को खाद्य विभाग के काल सेंटर नंबर- 1800-233-3663 में दर्ज करा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lMNEZO
via
Comments
Post a Comment