शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर निगम ने अब नये फार्मूले पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत शहर में सफाई के लिए 11 दिसंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा और हर दिन 8 वार्डों में सफाई की जाएगी। इस नई योजना पर काम करने के लिए निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने स्वच्छता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की एक बैठक भी ली। बैठक में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा भी की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने समीक्षा बैठक में शहर के 48 वार्डों, बाजारों, मुख्य मार्ग व अन्य स्थानों की समीक्षा करते हुए स्वच्छता विभाग को निर्देश देते कहा कि सफाई में लापरवाही न बरतें। वार्डों से सफाई व्यवस्था पर शिकायत नहीं आनी चाहिए। वहीं आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने बताया शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 48 वार्डों को 8-8 वार्डों में विभाजन किया जाएगा, जिसमें प्रति दिन 8 वार्डों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
प्रतिबंधित पॉलीथिन पर की जाएगी कार्रवाई
सफाई के लिए विशेष अभियान 11 से 16 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, शहर के गणमान्य नागरिकों, अधिकारी व कर्मचारियों के साथ सभी मिलकर इस सफाई अभियान को सफल बनाने मे सहयोग करेंगे। 08 वार्डों में पूरी स्वच्छता कर्मचारी, जेसीबी, टिप्पर व अन्य संसाधनों के साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन पर लगातार कार्रवाई करें। इस दौरान प्रभारी स्वच्छता अधिकारी अरूण यादव, अजय बनिक, हेमंत श्रीवास, सुशील कर्मा, संदीप विवेकर, दामोदर, शेखर सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m6QPfh
via
Comments
Post a Comment