शहर में बगैर मास्क घूमने वालों पर सख्ती जारी है। शनिवार को भी निगम की टीम ने बगैर मास्क के घूमने वाले 8 लोगों पर कुल 1600 रुपए का जुर्माना किया है। दुकानदारों और व्यापारियों को भी जारी प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी है। सोमवार से दोबारा सख्ती के साथ कार्रवाई की तैयारी की गई है। टीम प्रमुख व्यावसायिक हिस्सों के अलावा आउटर की दुकानों में भी पहुंचकर जांच करेगी। निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि बगैर मास्क के घूमने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oq72xE
via
Comments
Post a Comment