Skip to main content

कोरोना से अस्पताल में 77वीं मौत, जशपुर के वृद्ध ने तोड़ा दम

मेडिकल काॅलेज अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की मंगलवार को मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जशपुर जिले के कुनकुरी नारायणपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को बुखार होने से 12 दिसंबर को परिजन अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले आए थे। उसे खांसी व बीपी की शिकायत थी। कोरोना संदिग्ध होने से उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया और उसकी जांच कराई गई। रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने से वृद्ध को कोविड आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वृद्ध को सांस लेने में परेशानी होने लगी थी और इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इससे अस्पताल में कोरोना से मरने वालों की संख्या 77 पहुंच गई है।

इलाज के बाद 1230 लोग स्वस्थ्य होकर लौटे
मेडिकल काॅलेज अस्पताल में सरगुजा सहित पूरे संभाग से कोरोना के मरीज आ रहे हैं। अभी तक यहां 1380 कोरोना संक्रमितों को भर्ती किया जा चुका है जिसमें इलाज के बाद 1230 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। रिकवरी रेट 90 फीसदी के करीब है। मंगलवार को भी अस्पताल से 2 लोगों को कोरोना से स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3abGdtj
via

Comments