Skip to main content

गुरुघासीदास वार्ड में एक ही दिन में 702 लोगों का कोरोना टेस्ट, 3 पॉजिटिव मिले

शहर के गुरुघासीदास वार्ड को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। यहां रविवार को सघन कोरोना जांच अभियान चलाया गया। कोरोना टेस्ट के लिए यहां छह टीमों को लगाया गया था। छह टीमों ने पूरे दिन में करीब 702 लोगों का कोरोना टेस्ट किया। इस दौरान सिर्फ 3 लोग ही पॉजिटिव निकले है।
जिन तीन लोगों में कोरोना का वायरस पाया गया है उनको दवा दे दिया गया है। और उनके संपर्क में आने वाले लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया गया। जांच अभियान के नोडल अफसर वनीष दुबे ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में लगातार जांच की जा रही है। हमारी कोशिश है कि वार्ड के एक-एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट हो जाये उन्होंने बताया कि वार्ड में कोरोना की जांच करने के अलावा लोगों को इससे बचाव के तरीके भी बताये जा रहे है। लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने और मास्क लगाने की समझाईश भी दी जा रही है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रशासन ने इन दिनों नई प्लानिंग पर काम शुरू किया है। इसके तहत छोटे-छोटे इलाकों, बैंकों और वार्डों में जांच अभियान चलाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona test of 702 people, 3 positives found in Gurughasidas ward in a single day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mhqOd6
via

Comments