महासमुंद जिले में कोरोना से फिर एक मौत हो गई। वहीं शनिवार को 67 पॉजिटिव प्रकरण सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को महासमुंद ब्लॉक में 10, बागबाहरा में 14, पिथौरा में 13, बसना में 18 और सरायपाली से 12 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उक्त व्यक्ति बसना ब्लॉक का निवासी बताया जा रहा है। शनिवार को 61 मरीज ठीक भी हुए हैं। शनिवार को कुल 1240 सैंपल लिए गए थे। जिले में अब तक 6798 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 5872 ठीक भी हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या 828 है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lJRDX5
via
Comments
Post a Comment