Skip to main content

बस्तर ब्लॉक के 60 वॉलंटियर्स का शुरू हुआ युवोदय प्रशिक्षण

बस्तर ब्लॉक के वॉलंटियर्स के लिए सात दिनों का युवोदल प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। नगर पंचायत के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में शुरू किए गए प्रशिक्षण में बस्तर ब्लॉक के एकटागुड़ा संकुल, खड़का, बाकेल, इच्छापुर से 60 वॉलंटियर्स को युवोदय के मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से वॉलंटियर्स को अपने ग्राम पंचायतों में सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण के क्षेत्र में काम करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षण में जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर बीईओ आरएल ठाकुर, बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे। इस दौरान मास्टर ट्रेनर शैलेंद्र तिवारी, देवेंद्र सोनी, देवेंद्र ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, लिठु, देवनाथ, घनश्याम दीवान सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Yuvoday training started for 60 volunteers of Bastar block


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37UvUXE
via

Comments