Skip to main content

नगर के दो वार्डों की गली में लाइट 6 महीने से बंद

नगर पंचायत पखांजूर के वार्ड क्रमांक 14 तथा 15 की गली लाइट पिछले छह माह से बंद है। इसको सुधारने को लेकर नगर पंचायत द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते वार्डवासियों में आक्रोश है।
वार्डवासियों ने कहा वे भी नगर पंचायत को टैक्स देते हैं, लेकिन उनकी गलियों की खराब पड़ी लाइट को छह माह होने के है सुधारा नहीं जा रहा है। वार्ड के मना डे, तपन कर्मकार, विसु डे, कालू राय, कल्पना साना आदि ने बताया उनके वार्ड की करीब 30 से अधिक खंभों में लाइट विगत 6 माह से बंद है। इसको लेकर कई बार वार्ड पार्षद से लेकर नगर पंचायत में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता। शाम होते ही वार्ड की गलियों में अंधेरा छा जाता है। ऐसे लगता है कि इस वार्ड के लोग न नगर का हिस्सा है और न ही नगर पंचायत में टैक्स देते हैं। इस कारण उनके वार्ड में लाइट नहीं लगाई जाती।
वार्ड के पार्षद नारायण साहा ने कहा उनके द्वारा कई बार नगर के सीएमओ को शिकायत की गई। कई बार लिखित में आवेदन दिया गया, लेकिन पर हर बार लाइट नहीं होने के बात कर टाल दिया गया। उन्होंने कहा जल्द उनके वार्ड में लाइट नहीं लगी तो वे नगर पंचायत में धरना देने बैठ जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3giXbqz
via

Comments