शहर में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए अलग-अलग जगहों पर शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। इस बीच शहर के एसबीआई मुख्य शाखा और तहसील कार्यालय में 1-1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बताया जा रहा है कि शहर में 5 अलग-अलग जगहों पर टीमों को जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें जिला सहकारी बैंक, एयरपोर्ट, एसबीआई मुख्य शाखा, तहसील कार्यालय और एसबीआई कलेक्टोरेट शाखा में लोगों की जांच की गई। इस दौरान कुल 257 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 2 पॉजिटिव मिले। इसमें भी 141 लोगों की जांच एंटीजेन किट से तो 66 लोगों की जांच आरटीपीसीआर से और 50 लोगों की जांच ट्रूनॉट से की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Pae0t
via
Comments
Post a Comment