पोलामपल्ली पुलिस ने गोरगुंडा गांव के तोयापारा निवासी वेट्टी दुला व वेट्टी लच्छी की हत्या के आरोप में गांव के चार युवक पोड़ियाम देवा, वेट्टी जोगा, पोड़ियाम सिंगा एवं मड़कम देवा को गिरफ्तार कर सोमवार को स्थानीय न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
आरोपी युवकों ने शुक्रवार रात जादू-टोना के शक में गांव के ही वेट्टी दुला और वेट्टी लच्छी की नुकीले हथियार से नृशंस हत्या कर दी थी। बताया गया कि मृतक दंपती पर रिश्तेदारों के अलावा गांव के लोगों को शक था कि वे जादू-टोना कर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी बात को लेकर कई बार गांव में विवाद की स्थिति भी बनी थी। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में ही यह बात लगभग साफ हो गई थी कि हत्या में आस-पड़ोस के लोगों का ही हाथ है। जिसके बाद पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी युवकों ने जादू-टोना के संदेह में पति-पत्नी की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ku2mZ8
via
Comments
Post a Comment