Skip to main content

बैंकों में कोरोना जांच, फिर मिले 4 पॉजिटिव

गुरुवार को शहर के प्रमुख पांच बैंकों और पोस्ट ऑफिस में कोरोना जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। जिला सहकारी बैंक में भी जांच में एक पॉजिटिव मरीज मिला। गुरुवार को पांचों बैंक और पोस्ट ऑफिस में करीब 531 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें से 4 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इन दिनों जिला प्रशासन कोरोना को हराने अभियान चला रहा है। शुक्रवार को भी बैंक में जांच अभियान जारी रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LrIiH9
via

Comments