शहर के तुमगांव रोड पर स्थित एक किराना दुकान से हुई 4.75 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। घटना के 14 दिन बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। ज्ञात हो कि 22 नवंबर को को तुमगांव रोड स्थित एक किराना दुकान में 4.75 लाख रुपए की चोरी हुई थी। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिछले कई दिनों से आरोपी की खोजबीन कर रही है, लेकिन अब तक उसके हाथ खाली है। इधर, इस मामले में एडिशनल एसपी मेघा टेंभुरकर ने कहा कि मामले में कार्रवाई जारी है। संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपी तक पहुंच जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ghEFz2
via
Comments
Post a Comment